October 24, 2026

दशहरे के मौके पर इंडियन बैंक क्रिकेट टीम ने 19 रन से मैच जीता

0
image

भिवाड़ी स्पोर्ट्स क्लब, सर्व सेवा संस्थान और मानव मंगल विकास समिति के सदस्यों द्वारा दशहरे के शुभ मौके पर इंडियन बैंक एवं न्यू इलेवन की क्रिक्रेट टीमों में 20-20 मैत्री दिन रात्रि
 क्रिकेट
मैच का आयोजन एवीएस क्रिकेट अकैडमी ग्राउंड भिवाड़ी मोड़ के पास माहेश्वरी में किया गया! एवीएस ग्राउंड के संचालक अनूप यादव ने बताया कि न्यू इलेवन के कप्तान मोहित पचौरी ने टॉस जीत कर पहले इंडियन बैंक की क्रिकेट टीम को बल्लेबाजी का न्योता दिया इंडियन बैंक की टीम ने बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में मात्र 2 विकेट खोकर 182 रन बनाए, जिसमें बल्लेबाज दिनेश बेदी ने बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए नाबाद 50 रन बनाए, इसके अलावा यश ठाकुर ने ताबड़तोड़ 42 रन, विशाल गुप्ता ने नाबाद 23 रन, धर्म चौधरी ने 16 रन एवं कप्तान सनी चौधरी एवं धर्म भीम ने 11-11 रनों का योगदान दिया, न्यू इलेवन की क्रिकेट टीम के मात्र दो गेंदबाज ही कामयाब हुए जिसमें संदीप कुमार और आदित्य धनराज ने 1-1 विकेट लिया! इनके अलावा कोई गेंदबाज कामयाब नहीं हो पाया इसके जवाब में न्यू इलेवन की क्रिकेट टीम द्वारा बल्लेबाजी करते हुए जबरदस्त संघर्ष करते हुए 20 ओवर में विकेट खोकर 163 रन ही बना सके, जिसमें बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए बल्लेबाज कप्तान मोहित पचौरी ने 27 रन, विवेक बुधवर ने 36 रन, पुष्पिंदर शेखावत ने 35 रन, सुनील नेगी ने 22 रन, महिंदर सिंह ने 11 रन, राहुल तेवतिया ने 9 रनों का योगदान दिया! इंडियन बैंक टीम के गेंदबाज सिद्ध मिश्रा ने 3 विकेट, संदीप चौधरी ने 2 विकेट हासिल किये! इस संघर्षपूर्ण मुकाबले में इंडियन बैंक ने न्यू इलेवन को 19 रनों से हरा दिया, मैन ऑफ़ द मैच यश ठाकुर, बेस्ट बल्लेबाज दिनेश बेदी, बेस्ट फाइटर मोहित पचौरी और बेस्ट गेंदबाज सिद्ध मिश्रा और संदीप चौधरी बने, सभी को ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया! भिवाड़ी स्पोर्ट्स क्लब, सर्व सेवा संस्थान एवं मानव मंगल विकास समिति के सदस्यों द्वारा सभी खिलाड़ियों को रिफ्रेशमेंट दी गई! इस मौके पर भिवाड़ी स्पोर्ट्स क्लब के अध्यक्ष दिनेश बेदी, भाजपा मंडल अध्यक्ष नरेंद्र खटाना, इंडियन बैंक के मैनेजर सनी चौधरी, मानव मंगल विकास समिति के अध्यक्ष जमशेद खान, भिवाड़ी 90.8 रेडियो एफएम से आसिफ खान एवं भिवाड़ी स्पोर्ट्स क्लब, सर्व सेवा संस्थान और मानव मंगल विकास समिति के कई सदस्य एवम एवीएस क्रिकेट अकैडमी के खिलाड़ी और गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed