October 24, 2026

दारू ठेके पर फ्री दारू न देने पर सेल्समैन से मारपीट कर जान से मारने की धमकी देने वाला आरोपी गिरफ्तार

0
image

संवाददाता=सुधीर अग्रवाल के साथ कैमरा मेन मुकेश रजक

*दारू ठेके पर फ्री दारू न देने पर सेल्समैन से मारपीट कर जान से मारने की धमकी देने वाला आरोपी गिरफ्तार*

थाना देवेन्द्रनगर पुलिस द्वारा शराब ठेके पर सेल्समैन के साथ मारपीट एवं जान से मारने की धमकी देने के प्रकरण में आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। 18 अक्टूबर 2026 को फरियादी विकास गुप्ता उम्र 29 वर्ष निवासी वार्ड क्रमांक 06 दूधनाथ मंदिर के पास थाना कोतवाली छतरपुर हाल निवासी कटन दारू ठेका थाना देवेन्द्रनगर जिला पन्ना द्वारा थाना देवेन्द्रनगर में रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि 18 अक्टूबर 2026 की रात्रि लगभग 08:15 बजे ग्राम तिधरा बुजुर्ग निवासी विक्रम सिंह बागरी शराब ठेके पर आया ।शराब को लेकर हुए विवाद के दौरान आरोपी द्वारा मुफ्त शराब की मांग की गई । फरियादी द्वारा शराब नहीं देने पर आरोपी ने उसके साथ गाली गलौज एवं मारपीट कर जान से मारने की धमकी दी ।

फरियादी की रिपोर्ट पर थाना देवेन्द्रनगर में  अपराध क्रमांक 505/2026 के अंतर्गत भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 296(बी), 115(2), 351(3), 333 एवं 119(1) में प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

आरोपी की गिरफ्तारी एवं वैधानिक कार्रवाई

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed