Saturday, 24 October 2026

आपली जाहिरात येथे
● Breaking News
बीकानेर में राजस्थान केमिस्ट एसोसिएशन की संभागीय बैठक आयोजित, दवा व्यापारियों की समस्याओं पर हुआ मंथन   •   नए हफ्ते मूलांक 7 की बढ़ेंगी मुश्किलें, अंक 9 की लाइफ में कई बदलाव! कैसे रहेंगे आपके 7 दिन? जानें साप्ताहिक अंक ज्योतिष   •   जिसे जनता ने दिया आशीर्वाद, उसके लिए ऐसी भाषा? अपने मुद्दे उठाएं, BJP को गाली देकर क्या हासिल करेंगे नसीरुद्दीन शाह?   •   दिल्ली-NCR में प्रदूषण का स्तर बढ़ते ही क्यों लागू होता है ‘ग्रैप’ प्लान, जानिए किस स्टेज पर लगती हैं कौन-सी पाबंदियां   •   दिल्ली से भी हाइटेक होंगे यूपी के सरकारी स्कूल, बुलंदशहर में 24 करोड़ होगा खर्च, कैसा होगा मॉडल कम्पोजिट विद्यालय?   •   डॉ. सज्जन सिंह यादव होंगे जम्मू-कश्मीर के नए मुख्य सचिव, कौन हैं यह IAS अधिकारी?   •   Hello world!   •  

डॉ. सज्जन सिंह यादव होंगे जम्मू-कश्मीर के नए मुख्य सचिव, कौन हैं यह IAS अधिकारी?

केंद्र सरकार ने 1995 बैच के आईएएस अधिकारी डॉ. सज्जन सिंह यादव को जम्मू-कश्मीर का नया मुख्य सचिव नियुक्त किया है. इस संबंध में केंद्रीय गृह मंत्रालय ने शनिवार को आदेश जारी किया है. गृह मंत्रालय द्वारा जारी आदेश के अनुसार, सक्षम प्राधिकारी की मंजूरी के साथ डॉ. सज्जन सिंह यादव, आईएएस (एजीएमयूटी :1995) को दिल्ली से जम्मू-कश्मीर स्थानांतरित किया गया है. उन्हें 1 नवंबर 2026 से या कार्यभार ग्रहण करने की तारीख, जो भी बाद में हो, से जम्मू-कश्मीर के मुख्य सचिव के पद पर तैनात किया गया है.

यह आदेश गृह मंत्रालय की ओर से जारी किया गया है. आदेश की कॉपी दिल्ली, जम्मू-कश्मीर, अरुणाचल प्रदेश, मिजोरम, पुडुचेरी, अंडमान-निकोबार, गोवा, चंडीगढ़, लद्दाख के मुख्य सचिवों के साथ-साथ डीएनएच एंड डीडी और लक्षद्वीप के प्रशासक के सलाहकार और जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल के सचिव को भी भेजी गई है.

कौन हैं सज्जन सिंह यादव
डॉ. सज्जन सिंह यादव भारतीय प्रशासनिक सेवा के 1995 बैच के एजीएमयूटी कैडर के अधिकारी हैं. उन्होंने यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा के जरिए सीधी भर्ती से सेवा में प्रवेश किया था. रिकॉर्ड के अनुसार उनका गृह राज्य हरियाणा है. अपने 31 साल के लंबे कार्यकाल में डॉ. यादव 17 अलग-अलग स्थानों पर 23 पदों पर रह चुके हैं. उन्होंने केंद्र में प्रतिनियुक्ति पर भी काम किया है. उनकी सबसे लंबी पोस्टिंग 4 साल 8 महीने तक वित्त मंत्रालय के व्यय विभाग में अतिरिक्त सचिव के तौर पर रही है. इसके अलावा वह नई दिल्ली में वित्त व्यय विभाग में संयुक्त सचिव और महिला एवं बाल विकास मंत्रालय में संयुक्त सचिव जैसे अहम पदों पर भी काम कर चुके हैं.